08-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही ,दो महिलाएं सहित 5 गिरफ्तार, पुलिस रात भर करती रही….हो सकता है बड़ा खुलासा



जशपुर मुनादी।।

खबर है कि जशपुर जिले की तपकरा थाना पुलिस ने बोलेरो में तकरीबन 60 किलो गांजे के साथ 2 महिला सहित 3 लोगो को हिरासत में लिया है।बोलेरो यूपी नम्बर की बतायो जा रही है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गांजा यूपी की ओर ले जाया जा रहा था।बोलेरो उड़ीसा की ओर से आ रही है इसकी सूचना पुलिस को मुखबिरों के द्वारा पहले ही लग चुकी थी इसलिए पूलिस तस्करों को पकड़ने रात भर मोर्चे पर डटी रही और अहले सुबह तपकरा पहुंचने से पहले ही रास्ते मे तस्करों को दबोच लिया गया। खास बात ये कि तस्करी के इस खेल में महिलाएं शामिल है ।दो महिलाएं हिरासत में ली गयी हैं।
गांजा तस्करी में महिलाओं के शामिल होने का ये कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी जिले के पुलिस कई महिला तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है ।तपकरा थाना इलाका गांजा तस्करों का मुख्य मार्ग है इस मार्ग से होने वाले गांजा तस्करी का पुलिस कई बार खुलासा कर चुकी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News