रायगढ़ मुनादी।।
युथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लोकेश साहू ने अपने फेसबुक स्टेटस में लिखा मैं थाना आत्मसमर्पण करने जा रहा हूं अब न्याय हमारे मुख्यमंत्री के हाथ में है। उसमें लोकेश साहू ने यह भी लिखा कि विधायक के आदेशनुसार। लोकेश के कोतवाली थाने में आत्मसमर्पण के बाद उनके समर्थकों ने गांधी प्रतिमा के पास नारेबाजी भी की। नारा था, विधायक जी हमे भी गिरफ्तार करवाइए और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद।
शहर में मंगलवार को दिन भर चले विधायक पुत्र द्वारा किए गए एफआईआर का मामले में अचानक एक निर्णायक मोड़ सामने आया है। बताया जाता है कि इस मामले में आरोपी पूर्व युवा कांग्रेस विधासभा क्षेत्र के अध्यक्ष लोकेश साहू जो इस मामले का मुख्य आरोपी है, ने आज अपने फेसबुक पर एक स्टेटस डाला और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लेकिन पेंच वहीं फंस गई । दरअसल पुलिस इसके लिए तैयार नहीं है। उसका कहना है कि अभी तक न तो उन्होंने किसी का बयान लिया है और न ही मौका मुआयना ही कि जा सकी है। पुलिस यदि अभी गिरफ्तार करेगी तो 24 घंटे के अंदर ये सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
शाम के सात बजे तक लोकेश साहू समर्थक कोतवाली थाना के बाहर डटे हैं और विधायक के खिलाफ दबी जुबान में आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। हालांकि लोगों का कहना है कि जब मामला हत्या के प्रयास का है तब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। लोकेश साहू ने जब आत्मसमर्पण किया तो उसने प्रेस को बताया कि उसने मुख्यमंत्री को मैसेज किया है कि वह कांग्रेस का सिपाही है और उसे कांग्रेस के ही विधायक द्वारा फंसाया जा रहा है।

