जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है।खबर है कि एक युवक को अज्ञात लोगो के द्वारा मार पीट कर उसे बोरे में भरकर खेत मे फेंक दिया गया ।राहत की बात ये है कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवक की जान बच गयी।
घटना जशपुर जिले के पत्थलगाव थाने की है।पत्थलगाँव टीआई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक को बोरे में बंन्द कर खेत मे फेंक दिया गया हैं।सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा सचमुच में युवक के साथ मार पीत हुई है।पुलिस ने सबसे पहले युवक को बोरे से बाहर निकाला ।थाना पर प्रभारी ने बताया कि युवक के शरीर मे कुछ जगहों पर चोट के निशान है ।युवक का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

