रायगढ़ मुनादी
सीएए, एनआरसी, एनपीए को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है एक बड़ा वर्ग इसके खिलाफ उठ खड़ा हुआ है और इसकी मुखालफत के लिए सड़कों पर भी उतरने से गुरेज नही कर रहा है शहर में भी इसे लेकर विभिन्न जन संगठनों ने भी आवाज उठाई और अब संविधान बचाओ मंच के बैनर तले शहर के लोग केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ मुखर होकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है कल यानि 9 जनवरी गुरुवार को रामलीला मैदान से होगी। हालांकि इसके पहले भी विभिन्न जन संगठनों द्वारा गांधी प्रतिमा के सामक्ष विरोध प्रदर्शन कर आपत्ति जता चुके हैं।
भारत सरकार द्वारा भारतीय संविधान के मूल भावना के विपरीत बनाये गए नागरिकता संशोधन अधिनियम C.A.A.तथा सरकार के अविवेकपूर्ण निर्णय राष्ट्रीय नागरिकता पंजी N.R.C. एवं राष्ट्रीय जनगणना पंजी N.P.R. के विरोध में संविधान बचाओ मंच रायगढ़ के द्वारा 9 जनवरी गुरुवार को अपरान्ह 2 बजे रामलीला मैदान से संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी. रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर सत्ती गुड़ी चौक, स्टेशन चोक,गाँधी प्रतिमा,सुभाष चौक,गौरी शंकर मंदिर रोड गोपी टाकीज रोड , चक्रधनगर चौक होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा चौक पहुंचेगी.
अम्बेडकर प्रतिमा चौक पर सभा होगी तथा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट के नाम से कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा जाएगा. संविधान बचाओ मंच रायगढ़ सभी नागरिकों से केंद्र सरकार के इस संविधान विरोधी ,अविवेकपूर्ण निर्णय के विरोध में आयोजित संविधान बचाओ रैली में शामिल होने तथा रैली को सफल बनाने की अपील करती है।

