08-January-2020


केंद्र के श्रम विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीति के खिलाफ, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में इंटक ने ऐसा कर देश व्यापी हड़ताल को बनाया सफल ....... पढ़ें पूरी खबर



इंटक ने जिले में राष्ट्रव्यापी हड़ताल बनाया सफल शाहनवाज़ के नेतृत्व में हुआ आयोजन

रायगढ़ मुनादी।


देश व्यापी आम हड़ताल रायगढ़ जिले में आज एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए इंटक के अध्यक्ष शाहनवाज़ खान के नेतृत्व में केंद्रित संयुक्त ट्रेड यूनियन के आवाहन पर केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों एवं महंगाई बेरोजगारी श्रम कानूनों में बदलाव रोजगार नियोजन न्यूनतम मजदूरी दर 21000 और न्यूनतम पेंशन ₹10000 जैसे अनेक मांगों के लिए में एक दिवसीय हड़ताल को सफल रहा।हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम सुबह से ही "एन टी पी सी" के मुख्य द्वार पर इंटक यूनियन के पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता ने मोर्चा संभाला और देखते देखते हज़ारो की संख्या में मजदूर और कम्पनी के कर्मचारि इकठ्ठा हो गए जैसे ही यूनियन अध्यक्ष श्रमिक नेता शाहनवाज़ खान लारा पहुचे सारे मजदूरों ने एक साथ इंटक जिंदाबाद शाहनवाज़ खान जिंदाबाद के नारो से उनका और उनकी टीम का स्वागत किया ।


प्रदर्शन स्थल पर श्रमिको की मौजूदगी


भीड़ इतना ज्यादा था कि शाहनवाज़ खान को चार पहिया पर चढ़कर सभा को संबोधित करना पड़ा , उन्होंने सभी मजदूरों और कर्मचारियों को कहा कि इंटक सदैव आप लोगो के लिए तत्पर है आघे भी लडाई साथ मिलकर लड़ेंगे , वेतन की समस्याओं के लिए मौजूद अधिकारियों पे शाहनवाज़ बिफर भी गए और कई ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए कहा की अगर तत्काल कार्यवाही करते हुए इनका वेतन नही दिया तो काम अनिश्चतकालीन के लिए बंद करने के लिए बाध्य होंगे , और श्रमिकों से कहा जो भी समस्या है मुजे सीधा संपर्क करे ।



इसी के साथ पूंजीपथरा , तमनार ,घरघोड़ा रोड स्थित कर उद्योगों एवं खदानों में धरना दिया गया जिसमें शाहनवाज़ पहुचे और श्रमिको का बल बढ़ते हुए शोषण के खिलाफ सीना तान के खड़े होने को कहा ।
शाहनवाज़ खान ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज यह आंदोलन पूरे देश मे किया जा रहा है जिसमे करोड़ो की संख्या में देशभर के श्रमिक इसे सफल बना रहे हैं ।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए इंटक के सुखवीर सिंह , बलविंदर सिंह, सुंदर गुप्ता, राजा ज्ञानी , अरुण चौहान, मुकेश, बीरबल , नोगेन्द्र,चाहत शामिल थे जो सुबह से शाम तक आंदोलन को सफल बनाने के लिए डटे रहे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News