साल की शुरुवात में 11 जनवरी को रामबाग में बिखरेगा लायनेस फेस्टिवल 2020 का रंग,कविता सरोज और एकता की तिकड़ी के नेतृत्व में विभिन्न मनोरंजन और अन्य प्रतियोगिताओ में शहरवाषियो को मिलेगा एक नया मंच
रायगढ़ मुनादी।
देश की अग्रणी समाजसेवी संस्था लायनेस मिडटाउन रायगढ़ जो निरन्तर अपनी सामाजिक सेवाओ और अन्य गतिविधियों से आम लोगो के बीच अपने खास अंदाज में गतिमान रहती है 2020 में पुनः नए साल का आगाज एक शानदार कार्यक्रम से करने जा रही है।लायनेस मिडटाउन प्रमुख कविता अग्रवाल अपने सेवाकार्यो और अन्य गतिविधियों से वर्ष 2019 में क्लब की ध्वजफताका पूरे जिले सहित प्रदेश में फहराने उपरांत नए वर्ष 2020 में भी एक नए अंदाज के साथ पूरे जिले वाषियो के लिए खुशियों के साथ मनोरंजन और प्रतियोगिताओ का संगम के साथ 11 जनवरी को शहर के रामबाग में क्लब की गतिविधियों को प्रारम्भ करने जा रही है।
कविता अग्रवाल ने अपने अल्प कार्यकाल में ही नारीशक्ति और सेवा से लोगो को भलीभांति परिचित कराते हुए लायनेस मिडटाउन के माध्यम से शहर की सेवाभावी बहनों के साथ एक नया मुकाम स्थापित किया।शिक्षा,स्वास्थ,दीनहीन सेवा,कन्या विवाह,बेटियों की सुरक्षा के साथ समाज मे विभिन्न छेत्रो में निरत्नत्र कार्यरत रहते कविता अग्रवाल के नेतृत्व में लायनेस मिडटाउन क्लब शहर में ख्यातिलब्ध है।
कविता अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब द्वारा 11 जनवरी को रामबाग में विभिन्न खेलो के साथ कई प्रतियोगिताओ का आयोजन कर रही है।इस कार्यक्रम में महिला क्रिकेट,ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता,सरप्राइज क्वेश्चन,स्लोगन प्रतियोगिता जिसका विषय महिलाओ और बच्चियों का विकास,नेत्रदान होगा के साथ आनंद मेला और खाओ पीओ मौज करो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।सभी कार्यक्रमो में आकर्षक इनाम और सरप्राइज गिफ्ट दिया जावेगा।उक्त कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में महिलाओ के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।पूरे शहर में नववर्ष की शुरुवात में महिलाओ के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कविता अग्रवाल और उनकी टीम की भारी प्रसंशा हो रही है।
क्लब की मुखिया और उर्जावान नारी कविता अग्रवाल से जब कार्यक्रम के बारे में जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा बताया गया कि शहर में निरत्नत्र महिलाओ द्वारा अपने व्यस्तम जीवनचर्या के कारण नीरस जीवन मे खुशियों के लिए निरन्तर नए आयोजन की बात कही जाती है।उन्ही की खुशियों को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।कविता अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सभी समाज की महिलाओ को जीवन मे खुशिया देने का प्रयास रहेगा।क्लब की सचिव सरोज अग्रवाल ने भी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए क्लब की सभी बहने बहुत मेहनत कर रही है।प्रचार प्रसार और अन्य व्यस्थाओ में एकता मोड़ा अन्नू गोयल के साथ पूरी टीम दिनरात मेहनत कर रही है।कार्यक्रम में बहुत से स्कूलों के प्रिंसपलो से भी संपर्क कर आमंत्रित किया गया है।

