जशपुर(लोदाम)मुनादी//छत्तीसगढ़ से झारखण्ड बालू परिवहन कर रहे रेत माफियाओं के खिलाफ जशपुर एसडीएम द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करने की जानकारी आ रही है।जानकारी के मुताबिक शंख नदी से अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर को एसडीएम ने जप्त करके थाने में सुपुर्द किया है ।इन चार ट्रैक्टर में से एक एक ट्रेक्टर झारखण्ड का बताया जा रहा है ।एसडीएम द्वारा जप्त किये गए ट्रैक्टरों के विरुद्ध लोदाम थाना पूलिस कार्यवाही कर रही है।

