जशपुर मुनादी//
बड़ी खबर जशपुर जिले के कोतबा से आ रही है जहां के एक भाजपा समर्थित महिला बीडीसी प्रत्याशी ,उंसके पति और बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है।बीडीसी प्रत्याशी के ससुर शंकर सिदार निवासी बुलडेगा ने बीती रात तकरीबन साढ़े 10 बजे कोतबा चौकी में लिखित शिकायत की है कि सरपंच संघ के अध्यक्ष काँग्रेस नेता सुकृत सिंह के आदमी सफेद स्कॉर्पियो में उंसके घर आये और सुकृत सिंह के घर लैलूंगा विधायक से मिलने बीडीसी प्रत्यासी रजनी (बहु)उंसके बेटे और नाती को स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए और अभी तक उनका कोई अता पता नही है।प्रार्थी जब सुकृत सिंह कद घर अपनी बहू बेटी के बारे में पूछने गया तो सुकॄत सिंह द्वारा ये बताया गया कि उनके घर मे न तो उ की बहू है न बेटा न नाती। आपको बता दें कि गायब हुई बीडीसी प्रत्याशी भाजपा समर्थित है और जब भाजपाई खेमे में इस घटना की भनक लगी तो रात में ही बवाल शुरु हो गया और रात में ही स्थानीय भाजपा नेताओ के साथ बीडीसी प्रत्याशी के ससुर कोतबा चौकी पहुँच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कोतबा चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत लेने के बाद पूलिस एलर्ट हो गयी है और गायब बीडीसी प्रत्याशी परिवार को ढूंढा जा रहा है ।इधर दूसरी ओर ये भी खबर है कि थोड़ी देर बाद यानि 9 बजे से पत्थलगाँव मे भाजपा के लोग संगठित होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।भाजपा की ओर से सोशल मीडिया में एक अपील भी जारी को गयी है।
ये है अपील
*भाइयो हमारे कोतबा क्षेत्र* के *भाजपा समर्थित BDC प्रत्याशी श्री मति रजनी सिदार,उनके पति व उनके बेटे को मंगलवार शाम से ही अन्य पार्टी के लोगो के द्वारा अपहरण* कर लिया गया है और अभी तक उनका कोई पता नही है जिसकी शिकायत *कोतबा थाने में कल रात में 8.00 बजे* की गई है इस प्रकार से *चुनाव के समय प्रत्यशी व उसके परिवार के अपहरण* की हम सभी *घोर निंदा* करते है व *कड़ी कार्यवाही की मांग* करते है..!!!
*उक्त कृत्य पर तत्काल कार्यवाही के लिए आज सुबह 09.00 बजे पत्थलगांव SDM कार्यालय (तहसील ऑफिस) का घेराव किया जाएगा..!!*
*आप सभी अधिक से अधिक संख्या में आकर पार्टी के कार्यकर्ता के साथ हुए इस कृत्य पर के लिए कार्यवाही की मांग कर सहयोग प्रदान करे..!!*
*🙏धन्यवाद🙏*

