रायपुर मुनादी।।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पीए ओपी गुप्ता को बीती रात गिरफ्तार किए जाने की खबर है।खवर है कि ओपी गुप्ता के विरूद्ध एक नाबालिग लड़की ने शारीरिक व यौन प्रताड़ना की शिकायते की है जिसकी जाँच पहले से चल रही थी और जाँच के बाद बीती रात करीब 1 बजे उनके रायपुर सिथित निवास से उठाकर थाने में बैठा लिया गया। हांलाकि रायपुर पूलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से बच रही है लेकिन गम्भीर धाराओं के तहत उन्हें देर रात गिरफ्तार किए जाने की खबर आ रही है।
ओपी गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे खास माने जाते थे। उनका नाम सबसे पहले तब चर्चा में आया था जब एक भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि अजित जोगी से जाति मामले का प्रकरण वापस लेने के लिए ओपी गुप्ता के जरिये उनके हाथ में एक लाख रुपये पकड़ा दिए थे। अब ओपी गुप्ता पर इस तरह के आरोप लगने के बाद उनकी गिरफ्तारी की खबर है। इस बात की तस्दीक पुलिस सूत्रों ने की है लेकिन कोई भी अधिकारी औपचारिक जवाब देने से बच रहा है।
आवेदक नाबालिग ने अपने शिकायत में आरोप लगाया है कि ओपी गुप्ता उसे पढ़ने के लिए अपने निवास लाये थे और उसके साथ इस तरह की हरकत की। नाबालिग की ओर से कुछ माह पूर्व शिकायत की गई थी जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी। इस मामले पर जब मुनादी ने महिला थाना TI से दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की तो उनकी तरफ से फ़ोन रिसीव नहीं किया गया।

