जशपुर जिले में भाजपा एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रही है।सोमबार को नगरपंचायत पत्थलगाँव मे भाजपा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्यामनारायण गुप्ता के विरुद्ध उपाध्यक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने वाले विश्वनाथ शर्मा(विश्शू )शर्मा को पार्टी से निष्काषित करने भाजपा मंडल ने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखा है।पत्थलगाव भाजपा मंडल संजय लोहिया के लेटर पेड पर जिलाध्यक्ष को लिखे गए पत्र मे विश्शू शर्मा को निष्कासित किये जाने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया है साथ मे इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इस मसले पर बात करने के लिए जब पार्टी आला कमान द्वारा पत्थलगाँव भेजे गए भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव के द्वारा बात चीत के लिए बुलाये जाने के बावजूद भी नही आये ।
बहरहाल देखना ये है कि पार्टी जिलाध्यक्ष को इनके निष्कासन के लिए लिखे गए पत्र पर कार्यवाही कब याने कितने दिनो में हो पाती है या फिर पार्टी उन्हें और मौका देगी ।

