09-January-2020


Munaadi Breaking ....स्कूल जा रहा छात्र स्कूल बस की चपेट में आया मौके पर मौत .....कक्षा 12 वी का था छात्र ......परिजनों में मातम


रायगढ़ मुनादी।
स्कूल जा रहा कक्षा 12 वी का छात्र एक स्कूल बस की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक छात्र संस्कार स्कूल का कक्षा 12 का छात्र था और कामर्स विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक छात्र रामभाठा का रहने वाला बताया जा रहा है और साईकल के स्कूल जा रहा था।

छात्र की बस की चपेट मे आने से मौके पर ही मौत। घटनास्थल पर जूटमिल चौकी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक रामभाटा का निवासी का नाम डेनिश खलखो बताया जा रहा है। स्कूल बस किस स्कूल की थी इस पर अभी संशय बनी हुई है।

वही जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो मातम और चीख पुकार मच गया।






Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News