09-January-2020


Munaadi Breaking - प्रभारी सचिव अलरमेल मंगई डी का प्रकोप घरघोड़ा की पूर्व सीएमओ और इस पर गिरी निलंबन की गाज .........विवादित प्रभारी सीएमओ ......पढ़ें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

नगरीय प्रशासन सचिव और जिले की प्रभारी सचिव अलरमेल मंगई डी ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक लेने पहुंची थी। बैठक में कार्य मे लापरवाही और अनियमितता के मामले में घरघोड़ा की पूर्व सीएमओ और घरघोड़ा नगर पंचायत के सब इंजीनियर अजय प्रधान को निलंबित करने का आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी सचिव कार्य मे लापरवाही और अनियमितता पर इस कदर बिफरी की घरघोड़ा की पूर्व सीएमओ ममता चौधरी और एक सब इनिजियर को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि पहले भी इन्हें लापरवाही को लेकर फटकार पड़ चुकी थी। इस बार की बैठक में प्रभारी सचिव के प्रकोप से नहीं बच पाई और निलंबन का सामना करना पड़ गया।

बताया जा रहा है कि किरोड़ीमल नगर पंचायत सहित घरघोड़ा नगर पंचायत में खरीदी में घोटाला व निर्माण कार्य सहित कई मामलों में विभागीय जांच में भी भ्र्ष्टाचार की पुष्टि हुई थी जांच में प्रमाणित पाए जाने पर भी कार्रवाई हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News