09-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर : कोतबा भाजपा समर्थित प्रत्याशी के अपहरण में आया नया मोड़ ,हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद महिला ने दिया चौकाने वाला बयान फिर पूलिस ने ……



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के कोतबा के बेडीसी भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशी रजनी सिदार उंसके पति और बेटे के अपहरण मामले में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब नया मोड़ आ गया है। अपहृत महिला प्रत्याशी ने पूलिस के समक्ष अपहरण की घटना से इनकार कर दिया है।इस मामले में पत्थलगाँव थाना प्रभारी सन्तराम आयाम ने बताया कि महिला का थाने में जब बयान लिया गया तो महिला ने अपहरण होने की घटना से साफ साफ इंकार कर दिया है ।महिला ने अपने बयान में बताया है कि वो अपने पति और बेटे के साथ कुदरगढ़ घूमने गयी थी अपनी मर्जी से ।इसमें न तो किसी का कोई दबाव था न ही किसी ने उसे बहकाया था। इसी मामले से जुड़ी दूसरी ख़बर ये है कि महिला ने अपना नाम वापस नही लिया है ।बगैर नामंकन वापस लिए महिला पूलिस की सुरक्षा में अपने घर बुलडेगा जा रही है।

क्या था पूरा मामला, पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आपको बता दें कि बुधवार की रात कोतबा चौकी में महिला प्रत्याशी के ससुर औऱ भाजपा नेताओं ने रजनी सिदार उंसके पति और बेटे का अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी । इस घटना के बाद भाजपा और काँग्रेस खेमे में हड़कम्प मच गया और आज सुबह से ही पत्थलगाँव तहसील के बाहर काँग्रेस और भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया ।हालात तब खराब हो गए जब तहसील कार्यालय में पहले से तैनात भाजपा नेताओं ने अपह्रत भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशी को कांग्रेसी नेताओ के साथ देख लिया। कांग्रेसी प्रत्याशी का नामांकन वायस न करा पाए इस लिए भाजपाईयों ने तहसील कार्यालय में ही हंगामा खड़ा कर दिया और वहां दोनों पक्ष के बीच जमकर झूमा झटकी हुई ।हालात पर काबू पाने के लिए पूलिस को आना पड़ा और पूलिस महिला को सीधे थांना ले गयो।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News