रायपुर मुनादी।।
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और डॉक्टर रमन सिंह को ओपी गुप्ता के मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्या बिना किसी संरक्षण के रमन सिंह का निजी सचिव ओपी गुप्ता एक मासूम बच्ची के साथ 3 साल तक बलात्कार करता रहा क्या रमन सिंह इसे भी बदलापुर की संज्ञा देंगे ?
डॉ रमन सिंह जी इतने भोले ना बनिए, आपका निज सचिव एक मासूम के साथ दुष्कर्म करता रहा, उसे अघोषित रूप से खरीदकर अपने घर बंदी बनाकर रखता रहा ,आप कहते हैं पता नहीं था। इतने ही मासूम हैं तो बताइए आपने ओ पी गुप्ता को अपने पास से पहले क्यों भगा दिया था, इसलिए ना की वो किसी दूसरी महिला के साथ अय्याशी करते पकड़ा गया था। तीसरी मंजिल से कूदकर भाग रहा था। लेकिन वह आपके ऐसे कौन से राज जानता था, जो कुछ महीने बाद अपनी सेवा में आपने खुद उसे बुलाकर रख लिया। इतना ही नहीं उस संबंधित महिला को पद देकर उसका मुंह बंद करवा दिया । क्या यह संभव है कि आपकी सरकार में आपकी जानकारी के बगैर ऐसा संभव हो पाता।

