09-January-2020


जशपुर ब्रेकिंग-वरिष्ठ पत्रकार सुबोध जैन नही रहे,पत्रकार जगत में शोक ,कल होगा अंतिम संस्कार



जशपुर मुनादी।।

जशपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध जैन का आज पड़ोसी राज्य झारखण्ड के राँची में आकस्मिक निधन हो गया है।आज से 15 दिन पहले उनके जशपुर निवास में ही हर्ट अटैक आया था इसके बाद उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए राँची के मा राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बताया जा रहा है कि 15 दिनों के इलाज के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिलने वाली थी तभी अचानक आज दोपहर करीब 3 बजे उन्हें पुनः ह्रदयाघात आ गया और उनका निधन हो गया।उनके शव को आज देर शाम राँची से उनके निवास जशपुर लाया जाएगा और कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबोध जैन के आकस्मिक निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर है ।
आपको बता दें कि सुबोध जैन आजीवन प्रेस से जुड़े रहे कई वर्षों तक दैनिक भाष्कर से जुड़े रहने के बाद वर्तमान में वह दैनिक छत्तीसगढ़ अखबार के लिए लिखते रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News