रायगढ़ मुनादी।
भारत सरकार द्वारा भारतीय संविधान के मूल भावना के विपरीत बनाये गए नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए तथा सरकार के राष्ट्रीय नागरिकता पंजी एनआरसी एवं राष्ट्रीय जनगणना पंजी एनपीआर के विरोध में संविधान बचाओ मंच रायगढ़ के रामलीला मैदान से संविधान बचाओ रैली निकाली निकाली गई। भारत सरकार के निर्णय के विरोध में संविधान बचाओ रैली में विभिन्न जन संगठनों, विभिन्न समाज वर्गों के लोग शामिल हुए।
रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर सत्ती गुड़ी चौक, स्टेशन चोक,गाँधी प्रतिमा पहुंची जहां महात्मा।गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संविधान बचाओ रैली सुभाष चौक,गौरी शंकर मंदिर रोड गोपी टाकीज रोड , चक्रधनगर चौक होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा चौक पहुंची। अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद रैली को संबोधित किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस बिल और पंजी का तार्किक तरीके से विरोध किया।

एक सामाजिक कार्यकर्ता ने तो पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत मे नागरिकता का प्रावधान पहले से है और समय समय पर संशोधन होते रहे हैं लेकिन जिस तरह से प्रधान मंत्री और गृह मंत्री द्वारा सीएए, एनपीआर, एनआरसी लाया गया है इससे आप किसे दोयम दर्जे पर लाकर खड़ा करना चाहते हैं। यहां बात मुसलमानों की ही नही हैं नागरिकता बिल और पंजी से भारत का रहने वाला नागरिक के नागरिकता पर ही सवाल खड़ा करने वाला है।

रैली अम्बेडकर प्रतिमा चौक पर सभा में नागरिकता संशोधन कानून पर कई तरह से सवाल उठाए गए। सभा के बाद रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट के नाम से कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।

संविधान बचाओ मंच रायगढ़ के तत्वाधान में निकाली विरोध रैली में हजारों की संख्या में विभिन्न जन संगठनों, सहित शहर के विभिन्न समाज और वर्गों के युवा, बुजुर्ग व शहर के नागरिकगण शामिल हुए और केंद्र सरकार के इस संविधान विरोधी, अविवेकपूर्ण निर्णय का विरोध किया।
देखे झलकियां








