जशपुर मुनादी।।
खबर है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए अपनी पत्नि को चुनाव मैदान में उतारने वाले काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष को काँग्रेस पार्टी ने समर्थन देने से मना कर दिया है पार्टी इनके बदले में महिला प्रत्याशी रीना दीवान को समर्थन दे रही है।
जशपुर जिले के दुलदुला से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मौदान में उतारने वाले कांग्रेस पार्टी के दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव की पत्नि गायत्री यादव ने जिला पंचायत सदस्य के लिए टिकट की मांग की थी।इनके द्वारा टिकट की मांग करने पर ब्लॉक का चुनाव प्रभावित न हो इसके पार्टी ने दुलदुला ब्लॉक में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अरविंद साय को मनोनीत कर दिया लेकिन अभी अभी काँग्रेस के अंदरखाने से खबर ये आ रही है कि पार्टी ने दुलदुला क्षेत्र से गायत्री यादव को समर्थन देने के बजाय रीना दीवान को समर्थन दे दिया है । बताया ये भी जा रहा है कि रीना दीवान को समर्थन दिये जाने के बावजूद आज आखिरी दिन भी नाम वापस नही लिया है।
इस मामले में जब मुनादी डॉट कॉम ने ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होंने साफ साफ कहा कि काँग्रेस पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है ।उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि जब उन्होंने पार्टी से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा तो उनके नीचे कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया ऐसा नियम सिर्फ उनके लिए लागू किया गया ।पूरे प्रदेश में पार्टी के कई पदाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं किसी के नीचे कार्यकारी पदाधिकारी नही बनाया गया लेकिन उनके लिए अलग से नियम बना गया ।उन्होंने आगे कहा-हमने उस नियम को भी स्वीकार किया लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने मेरी पत्नी को समर्थन न देकर दूसरे को दे दिया जो कि सरासर अन्याय है ।1 लाख 60 हजार महकूल समाज के वोटर्स होने के बावजूद उनके समाज के एकमात्र प्रत्याशी को दरकिनार करके पार्टी ने मेरे साथ नाइंसाफी कर दिया।आखिरी में उन्होंने कहा-कि पार्टी ने भले ही हम पर विश्वास नही किया हो लेकिन हम उम्मीद से ज्यादा मतों से जीतेंगे

