09-January-2020


पहले की चुनाव में उपाध्यक्ष बने, जब गाजे बाजे के साथ निकली आभार रैली .....कहा संकल्प है सेवा का .....पढें इस युवा नेता के ....



युवा नेता उस्मान की विजय रैली में उमड़ा जन सैलाब पहले ही चुनाव में उपाध्यक्ष पद गाजे बाजे के साथ आभार प्रदर्शन


घरघोड़ा मुनादी।

घरघोड़ा नगर पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष कांग्रेस के युवा नेता उस्मान बेग की विजय सह आभार रैली में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा । आम लोगो के लिए धरातल पर संघर्ष करने वाले अपने युवा नेता की विजय रैली का चौक चौराहों पर लोगो ने स्वागत किया । उस्मान बेग ने शहर में रैली के जरिये सभी को धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद लिया एवं उत्तम सेवा का अपना संकल्प दोहराया । बाजे गाजे के साथ निकली विजय रैली ने पूरे शहर में भ्रमण किया ।यहां बताना लाजमी होगा की पिछले 1 दशक से भी ज्यादा समय से उस्मान बेग आम लोगो की लड़ाई लड़ते रहे हैं । बीजेपी शासनकाल में सड़क बिजली पानी से लेकर हर जनविरोधी कार्य के विरुद्ध उस्मान ने संघर्ष किया और आशतीत सफलता भी अर्जित की इसी का परिणाम रहा की पहले ही चुनाव में जनता ने उन्हें भरपूर आशीष देकर विजयी बनाया ।

अपनी पहली चुनावी पारी में सफलता के झंडे गाड़ने वाले उस्मान बेग ने विजय रैली के पश्चात कहा कि वो आम लोगो के अपनेपन व स्नेहाशीष से अभिभूत हैं एवं सेवा ही संकल्प के सूत्र पर चलते हुए आगामी 5 वर्षो में नगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने प्रतिबध्द भी । युवा नेता उस्मान बेग ने अपनी इस सफलता को नगर की जनता,अपने सहयोगियों तथा अपने माता पिता के आशीर्वाद व स्नेह का परिणाम बताया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News