09-January-2020


इस पंचायत में दो सरपंच उम्मीदवारों ने आपस मे किया ऐसा समझौता ..... ढाई- ढाई साल चलाएंगे सरपंची .....ऐसे हुआ निर्विरोध ....पढें यहां का है मामला ....



आपसी सहमति से सरपंच हुआ निर्विरोध

धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान

ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत दर्रीडीह पंचायत हुआ निर्विरोध.ग्रामवासियों और दोनों सरपंच पद के उम्मीदवारों के बीच आपसी सहमति से लिया गया यह फैसला.

बता दें दर्रीडीह पंचायत में दो ही सरपंच उम्मीदवार थे पूर्व सरपंच जोगिन्दर एक्का और गुड्डू राम मांझी के बीच शर्तों पर हुआ है निर्विरोध सरपंच पद का करार.समस्त ग्रामवासियों के समक्ष दोनों उम्मीदवार ने एफिडेफिट में ढाई-ढाई साल का कार्यकाल आपस में बांटने का करार किया और आज दोपहर करीब 1:30 बजे आमापली सेक्टर क्रमांक 07 में उपस्थित होकर उक्त करार के अनुसार गुड्डूमांझी ने चुनाव से नाम वापस ले लिया.ग्रामवासियों ने फूलमाला पहनाकर दोनों का स्वागत किया और बधाई दिया.अब यहाँ आगे देखने वाली बात होगी की ग्रामपंचायत दर्रीडीह का पांच साल का कार्यकाल दो भागो में किस तरह संचालित होगा और गाँव की विकास की धारा क्या होगी है*?








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News