रायगढ़ मुनादी।।
विधायक के बेटे और युवा कांग्रेस के नेता के बीच चल रही रस्साकस्सी के बीच रायगढ़ पुलिस फंसी हुई नजर आ रही है। आज जब पुलिस ने कंट्रोल रूम में पुलिस प्रेस से सालाना रिपोर्ट पर बात कर रही थी उस समय इस मामले पर सवाल उठ गया। इस मामले पर पुलिस फंसी हुई नजर आ रही है। हालांकि एसपी ने कहा एफआईआर होने से कोई अपराधी नहीं हो जाता, एफआईआर के बाद विवेचना होती है इसके बाद आगे बढ़ता है।
मामला यह भी उठा कि जब आरोपी, जिसपर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं लगी है, जब वह आत्मसमर्पण करने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इसपर एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा अभी विवेचना ही नहीं हुई ऐसे में उसकी गिरफ्तारी कैसे हो। हालांकि इस मामले में पुलिस बचाव की स्थिति में है और इसे तूल नहीं देना चाहती है। प्रेस कांफ्रेंस पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के धारा लगाए जाने पर भी सवाल उठे जिस पर एसपी ने सधा हुआ जवाब दिया।

