09-January-2020


युद्धवीर समर्थको ने ऐसे तोड़ा काँग्रेस का व्यूह ! आखिरी तक डटे रहे जुदेव समर्थक और कर दिया पूरा प्लान चौपट



जशपुर मुनादी।।

कोतबा इलाके के भाजपा समर्थित बीडीसी प्रत्याशी रजनी सिदार का नामांकन वापस कराने के लिए काँग्रेस के द्वारा रचे गए व्यूह को तोड़ने में आज फिर युद्धवीर का तिलस्म काम आया और अंततः घण्टो ड्रामे के बावजूद भी कांग्रेस अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पाई। बताया जा रहा है कि रजनी सिदार उनके पति और बेटे के गायब होने की खबर सुनते ही युद्धवीर समर्थक भाजयुमो के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और रजनी सिदार दारा बेडीसी प्रत्याशी के तौर पर भरे गए नामंकन को वायस कराने की योजना को फेल करने के लिए सुबह से ही तहसील कार्यालय पत्थलगाँव मे मोर्चा खोलकर डटे रहे और तब तक डटे रहे जब तक रजनी सिदार तहसील वापस नही आ गई।उनके तहसील पहुंचते ही युद्धवीर समर्थको ने शोर मचाना शुरू कर दिया और उस दरम्याम जो कुछ भी हुआ उसका वीडियो मुनादी डॉट कॉम सुबह ही प्रकाशित कर चुका है।


बताया जाता है कि हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कांग्रेसी महिला प्रत्याशी का नाम वायस कराने में नाकामयाब रहे और महिला प्रत्याशी पूलिस के संरक्षण में थाना जा पहुंची हांलाकि महिला प्रत्याशी रजनी सिदार ने भाजपा द्वारा अपहरण की तैयार की गई अपहरण की स्क्रिप्ट को कोरा झूठ बताकर भाजपा का भी राजीतिक प्लान चौपट कर दिया लेकिन अंततः उसने नाम वापस लेने से भी इंकार कर दिया।

महिला का बयान लेने के बाद पूलिस प्रोटेशन में महिला प्रत्याशी उंसके पति व बेटे को सकुशल घर पहुंचाया गया ।पूलिस के साथ युद्धवीर समर्थक भजयुमो नेता अंकितबंसल ,राहुल अग्रवाल ,प्रदीप गुप्ता सहित कई भाजपा नेता भी पूलिस की गाड़ी के पीछे पीछे महिला प्रत्याशी के घर बुलडेगा गए और घर छोड़कर वायस पत्थलगाव आये ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News