09-January-2020


पत्रकार सुबोध जैन के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने जताया शोक ,कहा पत्रकार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध जैन के आकस्मिक निधन पर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने गहरा शोक जताया है । प्रभारी ने कहा कि सुबोध जैन जैसे पत्रकार का दुनिया से यू चले जाना पत्रकार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है ।उन्होंने इस दुख की खड़ी में मृत पत्रकार स्व जैन के परिवार वालो को सहनशक्ति प्राप्त होने की कामना की है।

आपको बता दें कि गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे दैनिक छग के पत्रकार सुबोध जैन के आकस्मिक निधन की खबर आई तो पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी।स्व जैन को 15 दिन पहले हर्ट अटैक आया था और आज दोपहर करीब 3 बजे पुनः ह्रदयाघात आने के चलते उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गयो।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News