10-January-2020


Munaadi Breaking : हाय रे सिस्टम! कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे पहाडी कोरवा की ठंड से हुई मौत,शव लेने आये मुक्तांजली वाहन में डीजल नही,डीजल के चलते नही हो पा रहा अंतिम संस्कार



जशपुर मुनादी।।

खबर जशपुर जिले के कुनकुरी से आ रही है जहां मधुरस बेचने आये एक पहाड़ी कोरवा की ठंड से मौत हो गयो।बताया जा रहा है कि पहाड़ी कोरवा परिवार बीते कुछ दिनों से कुनकुरी के सलिहागड़ा में खुले आसमान के नीचे रह रहे थे कल रात को परिवार के मुखिया जदू कोरवा की तबियत अचानक खराब हो गयी और सुबह सुबह उसकी मौत हो गयो। खानाबदोस पहाड़ी कोरवा की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल से शव वाहन बुलवाया लेकिन चौंका देने वाली बात ये कि शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने वाले सरकारी शव वाहन में डीजल नही था और शव वाहन का ड्राइवर मृतक कोरवा परिवार से ही डीजल खर्चा मांगने लगा । डीजल के चलते एक घण्टे से शव वाहन घटनास्थल पर ही खड़ा है।शव वाहन के ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी में डीजल नही है मुक्तिधाम तक गाड़ी पहुंच भी जाएगी तो वापस आने के लिए डीजल नही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News