रायगढ़ मुनादी।।
घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष की रैली में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा हिस्सा नहीं लिए जाने को लेकर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा है कि चूंकि उपाध्यक्ष पर क्रॉस वोटिंग का आरोप है और जिला कमिटी जांच कर रही है इसलिए अब जांच के बाद कि बाद ही हम इस तरह आयोजन में शामिल हो सकते है। रैली को लेकर जिला कमेटी से मार्ग दर्शन मांगा गया था जिसमें वहां से बताया गया कि चूंकि उपाध्यक्ष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है इसलिए मामले में हमने तटस्थता बरती है।
गुरुवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग ने अपनी जीत की खुशी में विजय रैली निकाली थी, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि इस रैली में कोई कांग्रेसी नेता शामिल नहीं था। इसके बाद कयासों का दौर जारी था। चर्चा के बाद पार्टी का यह बयान आया है।

