जशपुर मुनादी।।
मुनादी डॉट कॉम में खबर प्रकाशित और प्रसारित होने के बाद खुले आसमान के नीचे ठंड के चलते मौत का शिकार हुए पहाड़ी कोरवा को आखिरकार मुक्तांजली वाहन में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया ।कुनकुरी बीएमओ डॉ साय ने बताया कि आमतौर पर मुक्तांजलि वाहन के लिए डीजल का कोई फंड नही होता ।खनिज न्यास के तहत शव वाहन उपलब्ध कराए गए है और दूसरी योजना के तहत ड्राइवर की व्यवस्था की गई है लेकिन डीजल के लिए कोई फंड नही होता मृतक के परिवार को ही डीजल खर्च वहन करना पड़ता है लेकिन चूंकि ये मामला पहाड़ी कोरवा का है इसलिए फंड की कोई बात नही है ।
बीएमओ ने बताया कि मृतक बगीचा का रहने वाला है और उसके परिवार शव को बगीचा ले जाना चाह रहे थे लेकिन डीजल की कमी थी इसलिए विलंब हुआ आखिर में परिजनों ने कुनकुरी में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया और आखिर में कुनकुरी में ही शव का अंतिम संस्कार हुआ।
शुक्रवार तड़के राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा की मौत ठंड के कारण हो गयी।ठंड के कारण इसलिए क्योंकि मृतक जदू कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रह था।न तंबू न छत ऊपर से कड़ाके की ठंड ।गुरुवार की रात जदू की अचानक तबियत खराब हुई और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गयो ।
पढिये पुरा मामला, पहाड़ी कोरवा की मौत के बाद पहुंची मुक्तांजली में डीजल .......

