जशपुर मुनादी।।
शुक्रवार की सुबह खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे पहाड़ी कोरवा की ठंड से हुई मौत के बाद जिले की सियासत गर्म हो गयो है।पहाड़ी कोरवा समुदाय के अत्यंत करीबी जशपुर रियासत के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जदू राम कोरवा की मौत के लिए सरकार और सरकार के सिस्टम को जिम्मेदार बताया है ।उन्होंने मृत पहाड़ी कोरवा के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने की मांग की है
प्रबल ने कहा-----"इस प्रकार जशपुर जिले में इतने जोरो से ठण्ड पड़ने के बावजूद आज तक न भूतो न वर्तमान तक कभी भी ठण्ड से किसी की मौत नहीं हुई थी, इस प्रकार की मौत से शासन की आम आदमी के प्रति संवेदना कितनी गिरी हुई है, यह साफ प्रदर्शित करता है, यदि पहाड़ी कोरवाओं को ठण्ड में दिये जाने वाला गर्म पकड़ा वितरण किया जाता है और जगह जगह आलाव का व्यवस्था किया जाता तो शायद यह घटना नहीं होता, केवल आम आदमी को दिखाने के लिये शासकीय पत्र जारी किया गया है वास्तव में बहुत कम जगह में ही जिले में आलाव दिख रहे है, कोरवाओं को हर साल शासन से दिये जाने वाला गर्म कपडे, कंबल कहाँ है, गर्म कपडा इन्हें क्यों नहीं दिया गया, संवेदनहीन सरकार क्या इसी को विकास मानता है, कि ठण्ड में हमारा पहाड़ी कोरवा भाई का मौत हो जाये,
और शासन की कितनी संवेदना मरेगी आज किसान, पहाड़ी कोरवा, दलित, हमारे आदिवासी भाई बहन इस दमन कारी सरकार की नीति से चिंतित है ।
ये वक्त है बदलाव का नहीं, वक्त है पछताव का
मृत पहाड़ी कोरवा के मौत का जिम्मेदार सरकार अपने ऊपर ले और मुआवजा के रूप में उनके परिवार के सदस्य को 20 लाख रूपये और रोजगार दे ।"

