व्याख्याता शिक्षक को लोक शिक्षण संचनालय रायपुर ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
अनियमितता की थी शिकायत ,शिक्षक पर लगे हैं कई गंभीर आरोप
धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसरिंगा में पदस्थ व्याख्याता (एल बी) चैतानन्द राठिया को विभिन्न अनियमितता के आरोप में संचालक लोक शिक्षण संचनालय रायपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
बता दें इस निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षाधिकारी रायगढ़ किया गया है.विदित हो की निलंबित व्याख्याता चैतानन्द राठिया के खिलाफ विद्यालय में असहयोग एवं असहिष्णुता पूर्वक बर्ताव करते हुए ,शासकीय अभिलेख ,सूचना पंजी फाड़ने तथा संस्था में कार्यरत अन्य स्टाफ से तालमेल सामंजस्य ना होने जैसी गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
व्याख्याता के इस प्रकार के कृत्य से संस्था के अध्ययन अध्यापन सहित कर्मचारियों एवं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ने जैसी शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षाधिकारी रायगढ़ के प्रतिवेदन के आधार पर लोक शिक्षण संचनालय रायपुर द्वारा उक्त निलंबन की कार्यवाही की गई है.
बताया जाता है की व्याख्याता के निलंबन आदेश की तामीली सम्बंधित को कर दी गई है तथा सिसरिंगा हायर सेकण्डरी स्कूल से उसे कार्यमुक्त कर दिया गया है.

