रायगढ़ मुुनादी।
निःसंतानता इन दिनों उच्च रक्तचाप और मधुमेह की तरह ही आम है, लेकिन यह अभी भी एक ऐसी समस्या है, जो की सामाजिक अवहेलना के डर से प्रारंभिक चरण में सामने नहीं आ पाती। इस समस्या के निदान के लिए छातामुड़ा बाई पास रोड स्तिथ, अपैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर द्वारा 12 जनवरी 2020 को निःशुल्क निःसंतानता निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही पूर्व में गर्भ धारण कर चुकी महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल ने बताया की कई भ्रांतियों की तरह यह भी एक आम भ्रांति है कि निःसंतानता से सम्बंधित जांचें अत्यधिक महंगी होती हैं। इस वजह से कई दंपती इलाज तो दूर जांचे भी नहीं करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निःसंतानता निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जांच एवं परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा, जिससे दंपती की निःसंतानता की सही वजह पता चलेगी। साथ ही इलाज के विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। पूर्व में विफल IVF मरीजों के लिए विशेष काउंसलिंग एवं IVF-ICSI, भ्रूण संग्रहण, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर आदि पद्धतियों की वीडियो प्रस्तुति डॉ. रश्मि गोयल द्वारा दी जाएगी। काउन्सलिंग द्वारा IVF के विफल होने के कारणों पर चर्चा भी की जाएगी। डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि अपैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर अंचल का एक मात्र ICMR प्रमाणित अस्पताल है, जहां उत्कृष्ट लैब सुविधाएं एवं उच्चतम तकनीकों द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी इलाज में 80 प्रतिशत से अधिक सफलता दर के साथ सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिए जाते हैं। माह दिसम्बर में आई व्ही एफ द्वारा 100% गर्भ धारण के उपलक्ष्य में यह निःशुल्क निसंतानता निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 8602609551, 9589852342, 8827408924, 9399145984 पर संपर्क करें। शिविर का समय सुबह 09 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

