जशपुर (लोदाम)मुनादी//
एनएच 43 का निर्माण कर कर रहे शिवालया कम्पनी के विरुद्ध जशपुर एसडीएम के द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है ।जानकारी के मुताबिक झारखण्ड छग की सीमा पर सिथित शंख नदी ने अवैध तरीके से बालू परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर और अवैध तरीके से गिट्टी परिवहन कर रहे शिवालया कम्पनी के 2 पोकलेन गाड़ियों को मौके से पकड़कर लोदाम थाना को सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेत माफिया कमलेश सिंह का ट्रक को बालू लोड करते हुए मौके पर पकड़ा।
दूसरा सिवालिया कंपनी के एक हाइवा एक पोकलेन मशीन को अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करते हुए मौके पर पकड़ा गया है।
कार्यवाही करने में एस डीएम राजपूत जशपुर माइनिंगऑफिसर साहूपटवारी निशांत बाघवपटवारी सोनीपटवारी फारुख की अहम भूमिका रही ।
एसडीएम राजपूत ने बताया कि अवैध रूप से खनिज परिवाहन के लिए प्रयुक्त होने वाली धाराओं के तहत इन वाहनों के विरुद्ध कार्यवाहियां की जा रही है।

