11-January-2020


इस वजह से जशपुर में कांग्रेस ने अपनाया अचूक फार्मूला, डीडीडीसी प्रत्याशियों के नामो को ही कर दिया...पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//

 


नगरी निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर उठे विवाद का जिन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भीतर भी प्रवेश कर चुका है।टिकट का जिन्न से इस चुनाव में ज्यादा परेशान सत्ताधारी पार्टी काँग्रेस दिख रही है।परेशानी का आलम ये है कि विवादों के झंझट से बचने के लिए पार्टी ने अबतक अपने डीडीसी प्रत्याशियों के नाम तक का खुलासा नही किया है जबकि विपक्षी पार्टी भाजपा कई रोज पहले पहले ही जिले के सभी 14 डीडीसी प्रत्याशियों के नामो का एलान कर चुकी है। पार्टी के आला नेताओ के पास प्रत्याशियों के नामो का एलान नही किये जाने का कोई माकूल जवाब तो नही है  लेकिन पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि कुछ क्षेत्रों में  टिकट को लेकर टिकटार्थियों के बीच आपस मे मचे घमासान को जाहिर नही करने के ख्याल से कांग्रेस ने नाम जाहिर नही करने का फार्मूला अपना लिया है ।जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मौदान में उतरे 14 जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए है ।चुनाव चिन्ह जारी होते ही जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों की चहलकदमी तेजी से शुरू हो गयी है लेकिन अबतक सत्ताधारी पार्टी काँग्रेस ने डीडीसी प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा नही कर पाई है ।2 दिन पहले काँग्रेस पार्टी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिले के कई सारे प्रत्याशियों के नामो का तो खुलासा किया गया लेकिन कई प्रत्याशियों के नामो को अबतक जाहिर नही किये गए । प्रेस विज्ञप्ति पर गौर करें तो जशपुर क्षेत्र क्रमांक 1 देवमूनी बाई, क्षेत्र क्रमांक 2 फूलकेरिया भगत, क्षेत्र क्रमांक 3 आनंदलाल कुजुर, क्षेत्र क्रमांक 4 ममता भगत, क्षेत्र क्रमांक 5 राजेश भगत, क्षेत्र क्रमांक 6 रीना साय दीवान, क्षेत्र क्रमांक 7 सपना सिंह, क्षेत्र क्रमांक 9 बिराज किस्पोट्टा, क्षेत्र क्रमांक 11 आरती सिंह, क्षेत्र क्रमांक रत्ना पैंकरा के नाम सामने आए है लेकिन क्षेत्र क्रमांक 8,क्षेत्र क्रमांक 12 ,क्षेत्र क्रमांक 13 और 14 के प्रत्याशियों की घोषणा नही की गई है ।हो सकता है कि इसके पीछे कांग्रेस की कोई विशेष रणनीति हो लेकिन प्रत्याशियों के नाम उजागर नही होने से मतदाताओं में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News