जशपुर मुनादी//
जशपुर जिले के पत्थलगाँव नगरपंचायत में 49 लाख रुपये के टेंडर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया । BELOW में टेंडर भरने वाले 4 भाजपा समर्थित ठेकेदारों के लिए नगरपंचायत परिषद ने ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर ली है ।कहा जा रहा है कि बीते 16 जनवरी को नगरपंचायत परिषद की एक बैठक हुई थी बैठक में सभी 15 पार्षद और 3 एल्डरमैन के द्वारा एक प्रस्ताव पारित करके नगरपंचायत अधिकारी को सभी 4 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 5 दिवस के भीतर टेंडर की अन्तर्राशी जमा करने के आदेश जारी को कहा था।5 दिवस के भीतर अन्तर्राशी जमा नही करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन परिषद के सभी पार्षद और एल्डर मैन के द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद भी नगरपंचायत सीएमओ के द्वारा ठेकेदारों को अबतक नोटिस नही जारी किया गया है जिसको लेकर परिषद के सदस्यों में काफी रोष है।एल्डर मैन बबलू तिवारी ने बताया कि 3 माह पहले नगरपंचायत में 49 लाख का टेंडर हुआ था जिसमे 5 ठेकेदारों ने below में टेंडर भरा था लेकिन इतने दिनों के बाद भी 1 ठेकेदार को छोड़ चार ठेकेदारों ने अन्तर्राशी जमा नही किया गया ।इस बात को लेकर 16 जनवरी को परिषद की बैठक बुलाई गई और बैठक में सभी पार्षदों की सहमति से प्रस्ताव पारित कर 4 ठेकेदारों को त्वरित तौर पर नोटिस जारी कर उन्हें 5 दिवस के भीतर अन्तर्राशी नही जमा किये जाने पर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने का प्रस्ताव पारित किया गया लेकिन नगरपंचायत सीएमओ और अध्यक्ष के द्वारा भाजपा समर्थित ठेकेदारों को बचाया जा रहा है।परिषद के प्रस्ताव के बावजूद अबतक ठेकेदारों को नोटिस नही जारी किए गए ।इस बात को लेकर कभी भी हंगामे की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपको बता दें कि 3 माह पूर्व नगरपंचायत पत्थल गाँव मे कांग्रेस की सरकार थी लेकिन इस निकाय्य चुनाव में काँग्रेस की सत्ता बदल गयी और अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनो भाजपा के हो गए ।

