लैलूंगा / रायगढ़ मुनादी।
राजगढ़ जिले के लैलूंगा थाना में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल चालक का पैर कर कटकर अलग हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा अस्पताल के पास एक मारुति कार और बाइक में बुरी तरीके से भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल में सवार सहदेव प्रधान का एक पैर कट कर अलग हो गया और पैर मारुति में फंसकर काफी दूर तक चला गया।

इस लोमहर्षक दर्दनाक हादसे को देखकर घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। सहदेव प्रधान का एक पैर जहां पूरी तरीके से कटकर अलग हो गया और गंभीर हालत में उसे प्रारंभिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया जा रहा है । वहीं दूसरे युवक सुरेश भगत को भी गम्भीर चोट आई है सुरेश भगत का भी पैर वगैरह टूटने की बात कही जा रही है उसे भी गंभीर चोट आई है दोनों को फिलहाल लैलूंगा अस्पताल से प्रारंभिक उपचार कर रेफर करने की तैयारी की जा रही है मारुति किसी सुनील अग्रवाल की बताई जा रही है मामले की लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


