रायपुर मुनादी।।
मेट्रोमोनी साइट भारत मेट्रोमोनी में अपना बॉयोडाटा देकर एक युवक ने एक युवती को रायपुर बुलाया और खाने की चीज में नशीली दवा खिलाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित युवती डॉक्टर है और युवक के झांसे में आकर उससे मिलने रायपुर आई थी। आरोपी कमलेश पटेल ने उसे खुद को हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारी बताया।
तेलीबांधा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार युवक ने पहले उसे इधर उधर की बात की और विश्वास में ले लिया फिर होटल के एक कमरे में ले गया जहां उसे खाने के चीज में बेहोशी की दवा मिला दी इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। हर बार उसे रायपुर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लेता था। यह करीब डेढ़ साल से चल रहा था। इसकी हरकत से जब युवती तंग आ गई तब उसने तेलीबांधा थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले में आरोपी युवक कमलेश पटेल के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी के गिरफ्तारी का भी दावा किया है।

