23-January-2020


प्रबल ने बताया- इस बार इसलिए नही लड़े पंचायत चुनाव , लेकिन जीतेंगे 14 के 14….देखिये वीडियो…..



जशपुर मुनादी।।

बीते 2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दुलदुला क्षेत्र से डीडीसी चुनाव लड़कर पांच वर्षों तक जिला पंचायत उपाध्यक्ष का पदभार सम्हालने वाले भजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जुदेव इस बार पंचायत चुनाव नही लड़ रहे है इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करते हुए पहली बार दुलदुला क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वहां के लोगो ने आशीर्वाद देकर जिला पंचायत भेजा उपाध्यक्ष भी बना लेकिन वो मौका अब दूसरे को मिले इसलिए चुनाव नही लड़ रहा ।

https://youtu.be/-7dMdLmxRhc


प्रबल प्रताप डीडीसी प्रत्याशी (क्षेत्र क्रमांक 14 )अजय महराज का प्रचार करने तपकरा आये थे । उन्होंने आगे कहा कि बहुत बडी चुनौती है पंचायत चुनाव और इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हमारे कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और जिले के सभी 14 डीडीसी भाजपा के होंगे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News