बलरामपुर-राजपुर मुनादी।।
बलरामपुर जिले के रमाकांत तिवारी को राष्ट्रपति पुरस्कार से 26 जनवरी को राजधानी Xरायपुर में पुरस्कृत किया जाएगा जिसको लेकर बलरामपुर के लोगों में और उनके परिवार,दोस्तों के बीच उत्साह का माहौल है रमाकांत तिवारी अभी वर्तमान में निरीक्षक पद पर थाना प्रभारी चिल्फी जिला कबीरधाम में पदस्थ है।
निरीक्षक रमाकांत तिवारी वर्तमान पदस्थापना थाना प्रभारी चिल्फी जिला कबीरधाम
17 जनवरी 2017 को बीजापुर जिले से पुलिस पार्टी माओवादी विरोधी अभियान के तहत निरीक्षक रमाकांत के नेतृत्व में गस्त पर रवाना हुई थी गस्त से तीसरे दिवस वापसी के दौरान अबूझमाड़ के हार्डकोर माओवादियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एंबुश लगाकर पुलिस बल पर प्राणघातक हमला किया गया,जिसमें निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं उसकी टीम के द्वारा सूज भुज,वीरता और साहस का परिचय देते हुए मुठभेड़ में दो वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल कर 303 राइफल एक 12 बोर राइफल व भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया था ।
पूर्व का सम्मान
केंद्रीय पुलिस बल के महानिदेशक के साथ आंध्र प्रदेश पुलिस,छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा प्रशस्ति पत्र , मेडल के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
बीजापुर सुकमा दंतेवाड़ा जिले में कुल 19 सफल नक्सली मुठभेड़ जिसमें 22 माओवादियों का शव व 20 से हथियार बरामद कर कई हार्डकोर मावावादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।
सन् 2014 में जिला बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ दौरान निरीक्षक रमाकांत तिवारी के द्वारा बेहतरीन कार्यकुशलता युवा टीम नेतृत्व का परिचय देकर दो माओवादियों का शव के साथ एसएलआर व 12 बोर हथियार और गोला बारूद बरामद करने पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा क्रम से पूर्व पदोन्नति दिया गया ।

