रायपुर मुनादी।।
तेलीबांधा थाने के फ़ूडहर गांव में एक किसान ने पहले अपनी पत्नी और बच्ची का गला घोंटा इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी ने मुनादी से बताया कि किसान के बारे में प्राथमिक जानकारी में यह पता चला है कि मृतक के दिनों से परेशान था। लेकिन जांच के बाद इस घटना की ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रवीण निषाद अपनी पत्नी टुकेश्वरी व बेटी दीक्षा के साथ रहता था। गुरुवार को पुलिस को उसके घर में तीनों के लाश मिलने की खबर मिली, पोलिस ने घटना की जानकारी के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा वगैरह शुरू कर दिया। फिलहाल जांच जारी है।।


