जशपुर मुनादी।।
कांसाबेल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान अंतिम दौर में पहुँच गया है। जिला पंचायत के डीडीसी के लिए क्षेत्र क्रमांक 9 से मैदान में उतरे जनपद पंचायत कांसाबेल के पूर्व अध्यक्ष सालिक साय इन दिनों अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए समर्थको के साथ घर घर मे दस्तक दे रहे है।
मतदाताओ से भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान सालिक साय से मतदाता खुल कर अपनी समस्या से अवगत करा रहे है। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के कोरंगा में सामने आया था। इस गांव में विद्युत विभाग ने ग्रामीणों को बिना बिजली के उपयोग के ही हजारो का बिल थमा दिया था। वही हाथी के बढ़ते हुए हलचल से भी ग्रामीणों में चिंता नजर आ रही है। इस समस्या के लिये केंद्र सरकार के सहयोग से समाधान करने का भरोसा सालिक साय दे रहे है। सबसे अधिक पीड़ा किसानों की सामने आ रही है। सरकारी मंडियों में धान बेचने के लिए किसानों को हो रही परेशानी पर सालिक साय ने चुनाव के बाद आला अधिकारियों से मिल कर समाधान करने की बात कही है। जनपद पंचायत कांसाबेल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप अपने अलग पहचान रखने वाले सालिक साय को घर घर सम्पर्क अभियान में जो व्यापक समर्थन मिल रहा है,उससे उनके समर्थकों के चेहरे में अभी से जीत की चमक दिखाई देने लगी है।

