रायगढ़ मुनादी।
शहर में आज लगातार एक के बाद एक हादसे हो गए। सुबह दो बाइक की भिड़ंत से एक नाबालिक लड़के की दर्दनाक मौत हो गई।
देर शाम को छाता मुड़ा चौक के पास ट्रेक्टर और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर में सवार दो को काफी चोट आई है इनकी हालात गम्भीर बताई जा रही है। घटना छाता मुड़ा बाईपास चौक संतोषी मंदिर के पास की है जहां एक ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर सवार दो लोगों को गंभीर चोट आई है। ट्रैक्टर में गिट्टी लोड था।ट्रेलर पलटने से चालक को मामूली चोट आई है। फिलहाल फिर एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।

घटना के बाद आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। घटना के मुख्य कारण सड़क के बीचो-बीच छोड़े गए गड्ढे को वजह बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि सड़क के बीच छोड़े गए डिवाइडर के लिए जगह की वजह से दुर्घटना बड़ी हो गई। घटना के बाद ट्रेलर पलट गया और तेल भी सड़क पर फैल गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई दोनो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया फिलहाल अधिक जानकारी नही मिल पाई है।


सुबह हुई हादसे में ट्यूशन पढ़ने आये नाबालिग ने अपनी तेज रफ़्तार बाइक एक अन्य बाइक से भिड़ा दी इससे दर्दनाक हादसे में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 16 वर्ष का छात्र प्रेमराज भगत अपने निवास अटल आवास कोतरा रोड से अपनी हौंडा शाइन बाइक से ट्यूशन के लिए निकला था। तभी यह घटना हो गई।


