रांची मुनादी।।
झारखंड के लोहरदगा में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पत्थर फेंके जाने के बाद शहर में बवाल हो गया।

कुछ लोगों ने पुलिस के वाहनों को भी निशाना बनाया और इसमें बताया जाता है कि इस पथराव और हंगामे में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है पुलिस के कई जवान भी इस घटना में घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एहतियातन शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद उपद्रवी बन दुकानों को तोड़-फोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों में कुछ लोगों ने आग भी लगा दी है। घर में बने दुकानों में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी है। हालांकि पुलिस शहर में कर्फ्यू लगाने की बात कही जा रही है लेकिन अभी भी शहर में उपद्रव जारी है।

