24-January-2020


Munaadi Breakinh -दबंग कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज, थाने से जबरन निकलवाई थी जब्त ट्रैक्टर, पुलिस अधिकारियों को दी थी ………………



रायगढ़ मुनादी।।

सारंगढ़ के पूर्व विधायक पद्मा घनश्याम मनहर के पति घनश्याम मनहर पर अंततः पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। घनश्याम मनहर 22 जनवरी को अपना दबंगई दिखाते हुए खनिज विभाग द्वारा जब्त किए गए तीन ट्रेक्टर को थाने से जबरिया निकालकर ले गए थे। तीनो ट्रेक्टर को अवैध खनिज परिवहन के आरोप में खनिज विभाग के उड़नदस्ते द्वारा जब्त किया गया था।

ये था पूरा मामला, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर, कांग्रेस नेता की दबंगई, थाने से

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया सहित तमाम मीडिया में वायरल हो गई थी। पुलिस ने इसपर जुर्म दर्ज किए जाने की बात कही थी जबकि घनश्याम मनहर का आरोप था कि खनिज विभाग के बजाए पुलिस के कब्जे में था वो गलत था। फिलहाल इस मामले में घनश्याम मनहर सहित 10 लोगों पर जुर्म दर्ज कर लिया गया है।इस मामले में घनश्याम मनहर सारंगढ, विष्णु चंद्रा कोसीर, लालबहादुर चंद्रा कोसीर एवं ट्रैक्टर चालाक उमेशकुमार महिलांगे अन्य 05-06 लोगो विरूद्ध अप.क्र. 13/2020 धारा 147, 341, 294, 447, 379 ipc के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

लिखापढ़ी करते खनिज अधिकारी








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News