24-January-2020


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर"एक शाम देश के नाम" कल होगा आयोजन



देश भक्ति गीत संगीत से सराबोर होगा हमारा "गणपर्व" धरती अम्बर होगा तिरंगामय

रायगढ़।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीगुरु जनकल्याण समिति के सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को देश के वीर शहीदों की याद में एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो पिछले साल की तरह इस साल भी 25 जनवरी कल शाम 6 बजे से कमला नेहरू पार्क में आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष अरुण कतोरे ने बताया कि गणतंत्र दिवस वो दिन है जिसे पूरा देश एक साथ मिलकर बहुत ही उत्साह के साथ मनाता है। भारत के लोगों के लिये 26 जनवरी का दिन गणतंत्र का दिन है। यह एक महत्वपूर्णं दिन है वही समिति के उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि भारत में रह रहे लोगों और साथ ही विदेश में भी रहने वाले भारतीयों के लिए गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाना बहुत ही सम्मान की बात है। स्कूलों में, कॉलेजों में, अॉफिस में आदि हर जगह 26 जनवरी को भारत देश का झंडा फहराया जाता है और काफी सारे प्रोग्राम होते हैं, जिनकी तैयारी महीनो पहले से होने लगती हैं। भारत के लोग 26 जनवरी को पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं। 

यह समिति पिछले चार वर्षों से हर वर्ष यह कार्यक्रम करते आ रही है समिति के सभी सदस्य माह भर पहले से ही तैयारियों में जुट जाते है पहले यह कार्यक्रम पॉलिटेक्निक ओडिटोरियम में होता था चूंकि जनता ने इस कार्यक्रम को सराहा और भीड़ बढ़ने लगी तो कार्यक्रम को ओपन स्पेस में कमला नेहरू पार्क में रखा गया।तथा रायगढ़ की जनता से निवेदन है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आये और कार्यक्रम को सफल बनाने में हमें सहयोग प्रदान करे।
वीर शहीदों ने देखा था जो सपना वो सच कर दिखाएंगे,*
ऐसे हम स्वाभिमान से गणतंत्र दिवस मनाएंगे।।
हाथ से हाथ मिलाएंगे और घर-घर तिरंगा फहराएंगे,
गर्व से हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे।।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News