24-January-2020


Watch Video- कैसे भड़क दंगा, कैसे लूटी गई दुकानें, कैसे चली पुलिस की लाठियां, कैसे जल उठा शहर



रांची मुनादी।।

बीते कल याने गुरुवार को झारखण्ड के लोहरदगा में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थक और विरिधियों के बीच हुई खूनी हिंसा की बोलती हुई तस्वीरे सामने आई हैं।बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर में CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान CAA का विरोध कर रहे लोगों के बीच पहले मामूली झड़प हुई और थोड़ी ही देर में समर्थक और विरोधियों की मामूली झड़प हिंसात्मक विरोध में तब्दील हो गयी। देखते ही देखते उपद्रव शुरू हो गया और उपद्रवियों ने दुकानों और मकानों को आग के हवाले करना शुरू कर दिया।

https://youtu.be/TKjM5Mo-Ecg

पूलिस बल की पर्याप्त तैनाती नही होने के चलते काफी देर तक उपद्रवियों को उत्पात मचाने की पूरी छूट मिल गयी थी लेकिन बाद में जवानों ने मोर्चा सम्हाल लिया और शहर में कर्फ्यू की स्थिति लागू हो गयी ।इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों को गम्भीर चोटे आई हैं उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पूलिस वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है।कुछ पूकिसवालो को भी चोटे आयी है । फिलहाल पूरे इलाके को पूलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है स्थिति नियंत्रण में है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News