24-January-2020


युद्धवीर समर्थको के लिए अच्छी खबर,अस्पताल से घर लौटे युद्धवीर लेकिन....बहुरानी को सौंपा जशपुर में प्रचार का कमान, संयोगिता हर दिन करेंगी...युद्धवीर ने बतायी इसकी वजह....पढिये पूरी खबर



युद्धवीर समर्थको के लिए अच्छी खबर है कि स्वास्थ्य बेहतर होने के बाद युद्धवीर अस्पताल से "जशपुर हाउस" वापस आ गए है।घर वापस आने के बाद युद्धवीर जशपुर आकर चुनाव प्रचार करने आने पर अड़े है लेकिन उनके बार बार कहने पर भी डॉक्टरों ने उन्हें प्रचार करने की अनुमति नही दी और उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है ।डॉक्टरों के बार बार मना करने के बाद युद्धवीर ने उनकी धर्मपत्नि संयोगता सिंह जूदेव को प्रचार का कमान सौंपा है ।बहुरानी संयोगिता शनिवार से जशपुर जिले के सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में धुआंधार प्रचार करेंगी ।हर दिन उनकी 8 सभाएं होंगी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले फ़ूड पॉइजनिंग के चलते युद्धवीर की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गयी थी और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।उनका प्लेटलेस भी लगातार कम हो रहा था जो अभी तक कवर नही हो पाया है ।
युद्धवीर ने कहा --" संयोगिता जशपुर जिले की बहू है वो आशीर्वाद लेने हर गाँव पहुचेंगी और हमे पूरी उम्मीद है कि उन्हें पूरे परिवार का आशिर्वाद मिलेगा ।उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा-

सौंप दिया है नाव की पतवार तुम्हारे हाथों में, अब आर तुम्हारे हाथों में और पार तुम्हारे हाथों में

और सौंप दिया है जीवन का यह भार तुम्हारे हाथों में, अब जीत तुम्हारे हाथों में और हार तुम्हारे हाथों में …..

आपको बता दें बहुरानी संयोगिता को भाषण कला में दक्षता के लिए बीते वर्ष राष्ट्रीय एवार्ड भी मिले थे और विधानसभा चुनाव के दौरान इन्होंने अपने ओजस्वी भाषण से पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को भी प्रभावित कर दिया था।इनका भाषण सुनकर डॉ रमन इन्हें अपने हेलीकॉप्टर में जांजगीर ले गए थे। 2018 में बहुरानी जूदेव चन्द्रपुर विधान सभा की भाजपा प्रत्याशी थीं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News