रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज काँग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी से नई दिल्ली पर उनके निवास मे सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि द्वारा पहनी गई राज्यगीत से उकेरी साड़ी विशेष आकर्षण का केन्द्र थी। सोनिया गांधी भी इनके आकर्षण से अछूता न रह सकी।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प हथकरघा विभाग ने कोसा-सिल्क के विभिन्न डिजाईनों में राज्यगीत (अरपा पइरी के धार, महानदी हे अपार ……..) में उकेरी गई साड़ियों को डिजाईन किया है। ऐसी ही साड़ी रायगढ़ की मेयर श्रीमति जानकी काटजू ने पहनी थी, जो कि वहां पर विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण, छत्तीसगढ़ की नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति तथा नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

