जशपुर मुनादी।।
पत्थरो के अवैध उत्खनन और भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही हुई है।खबर है कि जशपुर जिले के बारो ग्राम पंचायत के जंगल मे अवैध गिट्टी का भारी मात्रा में भंडारण किया था ।जानकारी मिलने पर फरसाबहाड तहसीलदार ने आज तकरीबन 35 ट्रैक्टर गिट्टी जप्त किये।
तहसीलदार द्वारा जानकारी दी गयो की शासकीय भूमि से पत्थरो के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की गई है।
ग्राम पंचायत बारो मुख्य मार्ग से लगे चट्टानों को खोदकर एवं काटकर ग्राम बारो रनई मार्ग पर लगभग 40mm गिट्टी एवं बोल्डर पत्थर मात्रा लगभग 35 ट्रेक्टर उत्खनन कर भण्डारित रखा गया था जिसे मौक़े पर ही तहसीलदार लक्ष्मण राठिया, पटवारी द्वारका प्रसाद सचिव कलेश्वर राम यादव द्वारा जप्त किया गया एवं सचिव को सुपुर्द किया गया

