जशपुर मुनादी।।
देर से ही सही लेकिन आज कांग्रेस ने जशपुर जिले के डीडीसी के 13 सीट के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है हांलाकि क्षेत्र क्रमांक 14 से कांग्रेस द्वारा समर्थित प्रत्याशी कौन है इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा5 जारी प्रत्याशियों की सूची में सभी 13 प्रत्याशियों के नाम का उल्लेख किया है लेकिन क्षेत्र क्रमांक 14 के प्रत्याशी के नाम के आगे ब्लेंक रख दिया है ।
आपको बता दें कि अबतक क्षेत्र क्रमांक 14 से विष्णु कुलदीप को काँग्रेस समर्थित प्रत्याशी माना जा रहा था लेकिन इस नए सूची के बाद असमंजस की स्थिति उतपन्न हो गयो है ।
यह बताना जरूरी है कि विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा बार बार सोशल मीडिया पर काँग्रेस द्वारा अबतक प्रत्याशियों की सूची जारी नही किये जाने पर कटाक्ष कर रही थी ।विपक्षी पार्टी द्वारा बार बार कटाक्ष किये जाने पर काँग्रेस ने देर से ही सही प्रत्याशियों की सूची तो जारी कर दिया लेकिन एक नाम के आगे ब्लेंक करके विपक्षी पार्टी को बोलने का और मौका दे दिया।

