रंजीत सोनी (बलरामपुर-राजपुर) मुनादी
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत धंधापुर,कोटागाना, बैढ़ी, लडुवा,ठरकी,सेवारी,भदार,परसागुड़ी,कर्जी,नरसिंहपुर, झींगों,सिद्धमा,लाऊ,कदौरा, तोनी,भेंडरी,बरियों कुंदीकला,अलखडिहा, करवां,ओकरा, कर्रा,पतरापारा,कर्मडीहा में 1 करोड़ 64 लाख 40 हजार की लागत से 32 सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हैं।जिसमें कुछ सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है कुछ का कार्य प्रगति पर है,लेकिन निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखकर सीसी सड़क का निर्माण पंचायत सचिव व दबंगों द्वारा किया जा रहा है,निर्माण कार्य ईतने निम्न दर्जे की कराई जा रही है

कि कुछ सड़कों पर सिमेंट की लेप चढ़ा कर स्तरहीन निर्माण को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है,इसकी सूचना आरईएस सब इंजीनियर व एसडीओ आरईएस अवधेश प्रजापति को दिए जाने के बाद भी कार्य के मानक में कोई सुधार नहीं हुआ है,इससे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।इस मामले को लेकर एक दैनिक पेपर ने ग्राम धंधापुर में गुणवत्ताहिन सीसी रोड निर्माण के संबंध में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी इस पर आरईएस एसडीओ ने सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने की बात कही थी लेकिन नोटिस आज तक जारी नहीं हो सकी है,इससे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इस मामले में जिला पंचायत सीईओ हरिश एस गम्भीर नजर आ रहे हैं और उन्होंने कोर कटिंग व गुणवत्ता जांच के बाद ही सड़क का अंतिम भुगतान की बात कही थी लेकिन फिलहाल अभी तक उनके ओर से भी किसी भी प्रकार की गाईडलाईन जारी नही की गयी है।

