जशपुर मुनादी।
जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत कल जशपुर जिले के उन नगर पंचायतों में सीधे दौरे पर हैं, और यहां उन कार्यक्रमो में शिरकत कर रहे है जहां कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है।इस निर्धारित कार्यक्रम में बगीचा, कुनकुरी और कोतबा नगर पञ्चायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसी तारतम्य में कल 1:30 बजे अमरजीत बगीचा नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बनकर आ रहे हैं।जाहिर हैं कि यहां नई सरकार बनी है, और कांग्रेस ने अपनी यहां साख जर, जोर और जुगाड़ के साथ बचा भी ली है।

जहां तक अगर कल होने जा रहे इस समारोह की तैयारियों की अगर बात की जाए तो नगर पंचायत का अमला अपने नए सरकार को बैठने और बिठाने के लिए अमरजीत के आतिथ्य के साथ भव्य तैयारियों में मशगूल है। वहीँ अमरजीत अगर आ रहे हैं तो यह भी है कि नए सरकार, नए पार्षदों के साथ नगरवासियों को भी उम्मीद होगी कि अमरजीत यहां कुछ ऐसा देकर जाएँ जो इस समारोह को तोहफे में बदल दे। बहरहाल अमरजीत क्या सोचते हैं और क्या देकर जाते हैं इस पर सबकी निगाहें जरूर होंगी, क्योंकि तैयारियों के आलम में कहने और न कहने वाले कयासों के साथ लोग समारोह को देख रहे हैं।
हम आपको बता दें कि बागीचा नगर पंचायत के इस चुनाव में कांग्रेस के तिलिस्म में भाजपा ऐसी फंसी की, नगर में कांग्रेस तीन सीट पाकर भी निर्दलीयों के पांच और भाजपा के 7 सीट के बावजूद नगर में अपनी सरकार बचाने में दांव पेंच के सहारे सफल रही। जहां डॉ सी.डी. बाख्ला अध्यक्ष और प्रमोद गुप्ता उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए।

