24-January-2020


दुर्गापुर ओपन कोल माइंस के लिए जारी हुआ इश्तहार .....तहसीलदार के इश्तेहार से मचा हड़कम्प .....अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए जारी इश्तहार ....दावा आपत्ति के लिए दिया मोहलत ...त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ....पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

दुर्गापुर ओपन माइंस के लिए धरमजयगढ़ तहसीलदार के न्यायालय से एक इश्तहार जारी किया गया है। एसईसीएल की प्रस्तावित दुर्गापुर खुली खदान के लिए भूमि का अर्जन सीबीए यानि ए एंड डी के तहत किया गया है। इसके लिए धारा 9(10) की अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में प्रकाशित 2015 में किया गया इसके तहत 4 प्रभावित ग्राम धरमजयगढ़, दुर्गापुर, तराईमाल और बायसी में स्थित 251.843 हे. राजस्व वन छोटे झाड़ के जंगल का उपयोग गैर वानिकी काम के लिए यानि कोयला उत्पादन के लिए किया जाना है। न्यायालय तहसीलदार द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत अनापत्ति प्रमाण मांगा है। यह इश्तहार 9 जनवरी को जारी किया गया है।
तहसीलदार धरमजयगढ़ द्वारा इश्तहार जारी कर कहा है कि 30 जनवरी 2020 तक इस सम्बंध में दावा आपत्ति दर्ज कराने कहा गया है। इसके बाद किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति स्वीकार नही किये जाने की बात कही गई है।
वही इस सम्बंध में कुछ अलग ही चर्चाओं का बाजार गर्म है क्षेत्र से जो बात निकल कर आ रही है वो ये की वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है ऐसे में अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा जाना आचार संहिता का उल्लंघन बता रहे हैं वही इस मामले में धरमजयगढ़ एसडीएम से जब इस सम्बंध में बात की गई तो उन्होंने इसे डेली रूटीन के तहत किया जाने वाला काम बताया इसका चुनाव से कोई मतलब होना नहीं बताया।
फिलहाल एक और कोल माइंस के लिए वन अधिनियम के तहत नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए इश्तहार जारी कर दिया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News