नीतीश यादव //
बडी खबर जशपुर जिले से आ रही है। खबर है कि जिले के सगजोर ग्राम पंचायत में एक दंतैल ने 55 वर्षीय एक आदमी को बुरी तरह कुचल कर मार डाला ।घटना अभी अभी की बताई जा रही।जानकारी के मुताबिक आंनद प्रकाश जवाकिम नामक व्यक्ति सुबह सुबह इलाज कराने के लिए कुनकुरी होस्पिटल जा रहा था। वह अपने घर से मैन रोड पर बस पकड़ने आ रहा था तभी एक दंतैल ने उसपर हमला बोल दिया और तबतक हमला करता रहा जबतक उसकी जान नही चली गयी।
बहरहाल ,घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गयी है और मौके के लिए वन विभाग रवाना हो रहा है।

